करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले हापुड़ में दर्दनाक हादसा...पति के सामने ही सड़क पर निकलकर धड़कता रहा पत्नी अनुराधा का दिल!

Hapur news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में करवा चौथ से एक दिन पहले 35 वर्षीय अनुराधा की बाइक ट्रक से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई. पति गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद परिवार और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल में हैं.

ADVERTISEMENT

Hapur news
Hapur news
Google CTA

Hapur news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां करवा चौथ ठीक एक दिन पहले एक हादसे में महिला की मौत हो गई. दरअसल, 35 वर्षीय अनुराधा और उनके पति बाइक से बाजार जा रहे थे. लेकिन इस बीच एक ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उनका दिल जमीन पर जा गिरा. महिला का दिल कुछ देर तक सड़क पर धड़कता ही रहा है.इस भयानक मंजर को देखकर पति हरिओम और बाकी के लोग सन्न रह गए.