बस्ती में खौफनाक वारदात! दलित छात्र को सरेआम बेल्ट-लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, सवर्णों पर गंभीर आरोप
बस्ती में एक दलित छात्र को सरेआम सड़क पर लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना में सवर्ण जाति के लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Dalit Student
Caste Discrimination UP: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल कलवारी थाना क्षेत्र के रमचंदपुर गांव में एक दलित छात्र को दिनदहाड़े बेरहमी से पीटा गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई को उजागर किया है.