'ये तो मोटा है...' बरेली के ऋषभ की शादी टूटी, ब्रेजा गाड़ी मांगने के आरोप लगे, अब खुद दूल्हे ने आकर सुनाई नई कहानी
Bareilly Viral Groom: बरेली में दहेज के आरोपों के बाद चर्चा में आई शादी पर अब दूल्हे ऋषभ ने अपनी सफाई दी है और दावा किया है कि शादी दुल्हन ने शर्तें रखकर तोड़ी। दोनों पक्षों के गंभीर आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT

बरेली के वायरल दूल्हे का बयान आया सामने
उत्तर प्रदेश के बरेली की एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बारात दरवाजे तक तो पहुंचती है लेकिन मंडप तक नहीं पहुंच पाई. दुल्हन ज्योति का आरोप था कि दूल्हा शादी से पहले दहेज की डिमांड कर रहा था.