Rajasthan: ऊर्जा मंत्री ने स्कूल की दीवार पर हाथ रखा तो गिर पड़ा प्लास्टर, 3 महीने पहले हुआ था स्कूल का निर्माण, वीडियो आया

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले के दीगोद बालिका स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान नए कमरे की दीवार को छूते ही प्लास्टर झड़ गया, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई.

ADVERTISEMENT

Rajasthan
Rajasthan
google news

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सरकारी स्कूलों की जांच में जुटे हैं. मंगलवार कोटा जिले में पहुंचे. इस दौरान वह दीगोद के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे. छात्राओं और शिक्षिकाओं से बात की. स्कूल की हालत देखी. छात्राओं और शिक्षकों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्कूल भवन की खराब हालत देखी. निरीक्षण के दौरान एक नव-निर्मित कमरे की दीवार को मंत्री ने जैसे ही हाथ लगाया, उसका प्लास्टर झट से झड़ गया.