‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली HDFC की कर्मचारी आस्था सिंह ने ऋषि मिश्रा को क्यों बताई थी अपनी जाति? कैमरे पर सुनाई पूरी कहानी
Kanpur Astha Singh Viral Video: कानपुर के एक बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें महिला कर्मचारी अपनी जाति का हवाला दे रही है. अब इस महिला ने कैमरे के सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है और वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Bank HDFC Bank Viral Video
Kanpur Bank HDFC Bank Viral Video: कानपुर के एचडीएफसी बैंक की एक महिला कर्मचारी का वीडियो बीते दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह एक व्यक्ति से बहस करते नजर आ रहीं हैं. इस विवाद के दौरान वो कह रहीं हैं कि को ''मैं ठाकुर हूं''. अब उनके इस वीडियो के वायरल होने के बात सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. इस बीच अब खुद के वायरल वीडियो को लेकर आस्था सिंह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने यूपी तक के बातचीत में वायरल वीडियो को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आस्था ने कहा कि वायरल हो रहा ये वीडियो आधा अधूरा है. इसे एक सोची समझी साजिश के तहत केवल 45 सेकंड का काटकर वायरल किया गया है ताकि उनकी छवि खराब की जा सके.