कानपुर: लैंबोर्गिनी कांड के आरोपी को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट? वायरल वीडियो से माच बवाल, FIR दर्ज
Kanpur lamborghini hit and run case: कानपुर के पॉश वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी से लोगों को कुचलने का मामला अब वीआईपी ट्रीटमेंट विवाद में बदल गया है. वायरल वीडियो में पुलिस कार को ढकती दिखी, जबकि बाउंसरों पर भीड़ से अभद्रता के आरोप हैं. आरोपी का नाम पहले एफआईआर से गायब रहने पर भी सवाल उठे. हालांकि अब पुलिस ने कार चला रहे आरोपी का नाम FIR में जोड़ दिया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur lamborghini accident
Kanpur lamborghini accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को लैंबोर्गिनी कार से लोगों को रौंदने के मामले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है. घटना के बाद आरोपी को मिले कथित वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठने लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी के साथ में चल रहे बाउंसर ने पब्लिक से अभद्रता की. वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी खुद आरोपी की लैंबोर्गिनी कार को कवर से ढकते नजर आ रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है.