कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड: आरोपी शिवम मिश्रा के घर का गेट खटखटाती रही पुलिस, नहीं खुला तो खाली हाथ वापस लौटी

Kanpur Lamborghini Video: कानपुर लैंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पूछताछ के लिए पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया. इससे पहले FIR में नाम गायब रहने और घटना के बाद कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों को लेकर पुलिस पहले से ही सवालों के घेरे में है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini Accident
Kanpur Lamborghini Accident
google news

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर कार दुर्घटना मामले में मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा पर अब FIR दर्ज कर ली गई है. मामले में सोमवार को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची. इस दौरान मौके पर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा. इस दौरान दरोगा शैलेश कुमार पांडे करीब आधे घंटे तक शिवम के घर का दरवाजा खटखटाते रहे. लेकिन अंदर मौजूद लोगों ने गेट नहीं खोला. पुलिस टीम बाहर इंतजार करती रही और फिर कुछ देर बाद वापस लौट गई. बता दें की मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है. शुरुआत में पुलिस ने हादसे में दर्ज की गई FIR कॉपी में आरोपी शिवम मिश्रा का नाम नहीं जोड़ा था. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद शिवम का नाम FIR में लिखा गया.