प्रयागराज :पत्नी की हत्या कर उसके नंबर करता रहा फोन, फिर लाश से लिपटकर लाग रोने, पुलिस ने ऐसे पकड़ी चालाकी

प्रयागराज में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. यहां पति रोहित ने पहले पत्नी को मारा और फिर उसी के खून से एक नोट लिखकर केस को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने मामले की जांच की तो में सच सामने आया.

ADVERTISEMENT

Prayagraj crime news
Prayagraj crime news
google news

Prayagraj crime news: प्रयागराज में पुलिस एक महिला की हत्या के मालमे में बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, यहां शुक्रवार को एक महिला की लाश फर्श पर पड़ी हुई मिली थी. उसके गले पर चाकूओं से वार किया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि महिला कि हत्या उसके पति ने ही की है. इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने इस हत्या को अत्महत्या दिखाने के लिए पुलिस काे भी गुमराह किया. इसके लिए उसने झूठी कहानी रची और खुद ही महिला की हत्या के बाद उसकी लाश के पास खून से 'मैं पागल थी, पति निर्दोष है' लिखा दिया. क्या है पूरी मामला चलिए जानते हैं, इस खबर में.