5 साल में 258 शिकायतें, देश में पहली बार उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जजों के खिलाफ शिकायतों का ब्यौरा किया सार्वजनिक
Uttarakhand News: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पारदर्शिता की नई मिसाल पेश की है. आरटीआई के तहत पहली बार अधीनस्थ जजों के खिलाफ आई शिकायतों का डेटा सार्वजनिक किया गया है. जहां देश के अन्य बड़े हाई कोर्ट ने ऐसी जानकारी देने से मना कर दिया था, वहीं नैनीताल हाई कोर्ट ने जवाबदेही की मिसाल दी.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand News
Nainital High Court RTI: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने देश की न्यायपालिका में पारदर्शिता की एक नई इबारत लिख दी है. सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत हाई कोर्ट ने अपने अधीनस्थ न्यायाधीशों के खिलाफ मिली शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है. ऐसा करने वाला उत्तराखंड हाई कोर्ट देश का पहला कोर्ट बन गया है. उनके इस कदम से न्यायिक प्रणाली में जवाबदेही और आम जनता का भरोसा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.