चंबा: भारी बर्फबारी के बीच 4 दिन तक मालिक के शव की रखवाली करता रहा कुत्ता, फिर ऐसे किया गया रेस्क्यू
Pitbull Dog Viral Video: आमतौर पर पिटबुल कुत्तों को हमले और आक्रामकता से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. भारी बर्फबारी के बीच एक पिटबुल कुत्ता अपने नाबालिग मालिक की मौत के बाद चार दिनों तक उसके शव के पास डटा रहा और आखिरी सांस तक उसकी रखवाली करता रहा.
ADVERTISEMENT

बर्फबारी के बीच 4 दिन तक मालिक के शव के पास बैठा रहा कुत्ता
Dog Loyalty Viral News: अब तक आपने पिटबुल कुत्तों के हमले की कई खबरें सुनी होंगी. लेकिन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से पिटबुल की वफादारी की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी. यहां भारी बर्फबारी के बीच एक पिटबुल कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद उसके शव के पास चार दिनों तक बैठा रहा. यह बेजुबान जानवर रेस्क्यू टीम के आने तक अपने मालिक के शव की रखवाली करता रहा. टीम के आने के बाद भी कुत्ते ने उन्हें पीयूष के शव के पास नहीं आने दिया. बड़ी मुश्किल से शव का रेस्क्यू किया गया.