वेस्टर्न कपड़े, रैंप वॉक और फिर विवाद…ऋषिकेश का ये वीडियो क्यों हो गया वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के दीपावली मेले से पहले ‘मिस ऋषिकेश’ के रिहर्सल के दौरान विवाद हो गया. इस दौरान यहां वेस्टर्न कपड़ों में रैंप वॉक पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आपत्ति जता दी. इसके मौके पर तनावपूर्ण माहौल हो गया.

ADVERTISEMENT

rishikesh-modeling-show-controversy
‘मिस ऋषिकेश’ रिहर्सल के दौरान हुआ विवाद
google news

तीर्थनगरी ऋषिकेश में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा आयोजित होने वाले भव्य दीपावली मेले से पहले मॉडलिंग शो की तैयारियों पर विवाद खड़ा हो गया है. यहां रिहर्सल के दौरान वेर्स्टन कपड़ें में युवतियों के रैंप वॉक पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि ये कार्यक्रम देवभूमि की पहचान और सनातन संस्कृति के खिलाफ है. इस दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस विवाद में बदल गई. अब इस बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल कर रहा है.