MP: 5वीं कक्षा में पहुंचने तक 50 लाख स्कूली बच्चे तो Apple का स्वाद तक नहीं ले पाए होंगे- शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में कहा कि बच्चों का पोषण सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, समाज को भी आगे आना होगा. उन्होंने नेताओं से अपील की कि गुलदस्तों पर खर्च करने की बजाय फल और पौष्टिक खाद्य सामग्री बच्चों तक पहुंचाई जाए.

ADVERTISEMENT

धर्मेंद्र प्रधान को गुलदस्ता भेंट करते BJP विधायक रामेश्वर शर्मा.
धर्मेंद्र प्रधान को गुलदस्ता भेंट करते BJP विधायक रामेश्वर शर्मा.
Google CTA

भोपाल में रविवार यानी 7 दिसंबर को आयोजित NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा को एक जन-आंदोलन बनाने की बात कही. लेकिन उनके भाषण की सबसे ज्यादा चर्चा बच्चों के पोषण पर दिए गए बयान की रही. उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ सरकार नहीं, समाज को भी बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी उठानी होगी.