तीन अलग आवेदन और नकली डाक्यूमेंट्स!...गाजियाबाद का सुरेंद्र कुमार UKSSSC परीक्षा में कर रहा था फर्जीवाड़ा, पकड़ा गया
उत्तराखंड सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गाजियाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार पर तीन अलग-अलग फर्जी आवेदन और नकली डाक्यूमेंट्स इस्तेमाल करने का आरोप लगा. हालांकि किसी अन्य कारण से आयोग ने परीक्षा को पहले ही कैंसिल कर दिया था.
ADVERTISEMENT

UKSSSC News
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की एक और भर्ती परीक्षा से पहले एक संदिग्ध अभ्यर्थी का मामला सामने आया है .ये मामला सहकारी निरीक्षक भर्ती से जुड़ा है. इस एग्जाम में एक कैंडिडेट पर आरोप है कि उसने फर्जी डाक्यूमेंट्स और झूठी जानकारियों के आधार पर तीन अलग-अलग एप्लीकेशन फॉर्म भरे हैं. इस दौरान जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने न केवल अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, बल्कि जाति प्रमाण पत्र और स्थायी निवास प्रमाण पत्र तक को नकली तरीके से तैयार किया था. इतना ही नहीं उसने हर आवेदन के लिए तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर और सेवायोजन विभाग की नकली इंप्लाई आईडी का भी उपयोग किया.