Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम का मिजाज! मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मानसून के लौटने के बाद भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली सहित प्रदेश के कई इलाकों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश होनी की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Weather Alert (Photo-ITG)
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड से मानसून के लौटने के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में इस समय पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण से कई जिलों में बारिश के हाेने की स्थिति बन रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आज की बात करें तो IMD ने आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश / गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
