देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्लेमन्टाउन से 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड भी बरामद!
Uttarakhand News: देहरादून पुलिस ने क्लेमन्टाउन में छापेमारी कर पांच बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया. इनसे पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)
देहरादून के क्लेमन्टाउन क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस इलाके में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी लोगों को अरेस्ट किया है. इसमें एक भारतीय महिला भी शामिल है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने चार नाबालिग बच्चों को भी संरक्षण में लिया है. इनसे जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए है.