फरवरी में कुंभ राशि में बनेगी मंगल-शुक्र की युति, इन 3 राशियों का खुल सकता है भाग्य
फरवरी 2026 में कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति बनेगी. ज्योतिष के अनुसार इससे युति से धन, करियर और पारिवारिक जीवन में लाभ मिल सकता है. यह संयोग करीब 18 महीने बाद बन रहा है.

1/7
वैदिक ज्योतिष के अनुसार फरवरी 2026 में मंगल और शुक्र ग्रह एक साथ कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसे ज्योतिष में विशेष संयोग माना जाता है. मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह कहा जाता है, जबकि शुक्र धन, सुख और प्रेम का प्रतीक है.

2/7
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह युति करीब 18 महीने बाद बन रही है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी माना जा रहा है. इन लोगों को करियर, धन और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

3/7
ग्रहों की युति क्यों होती है खास?
जब दो प्रभावशाली ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, तो उसे युति कहा जाता है. ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहों की शक्तियां मिलकर मजबूत प्रभाव बनाती हैं. मंगल और शुक्र की जोड़ी को मेहनत और भौतिक सुखों का संतुलन माना जाता है. इसलिए इस दौरान कई लोगों को रुके हुए काम पूरे होने और नई संभावनाएं मिलने के संकेत मिलते हैं.

4/7
मकर राशि वालों के लिए यह युति धन भाव में बन रही है. इसका सीधा असर आमदनी पर पड़ सकता है. अचानक धन मिलने की संभावना है. व्यापारियों को नए सौदे और मुनाफा मिल सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. बोलचाल और व्यक्तित्व का असर बढ़ेगा. इस दौरान लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं और सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

5/7
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग भाग्य स्थान में बन रहा है. किस्मत का साथ मिल सकता है. नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे. धार्मिक यात्रा या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का योग है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

6/7
वृश्चिक राशि के लिए यह युति चतुर्थ भाव में बनेगी. घर, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ हो सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. रियल एस्टेट, मेडिकल या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासा फायदेमंद माना जा रहा है.

7/7
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए परिणाम भी अलग हो सकते हैं. किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.











