होली पर बिहार जाने वालों की मौज! शुरू हुई 118 स्पेशल AC बसें, टिकट पर मिल रही है भारी सब्सिडी

social share
google news
1

1/7

होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों से पहले घर लौटने की तैयारी कर रहे प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अंतर्राज्यीय एसी बसों का विशेष संचालन शुरू कर दिया है. यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी.

2

2/7

निगम ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसें उतारी हैं. सोमवार से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें चलने लगी हैं. दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं में सेवाएं शुरू हैं.

3

3/7

त्योहारी सीजन को देखते हुए एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियों की बसें चलाई जा रही हैं. खास बात यह है कि टिकट पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जा रही है. इससे यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल रहा है. सबसे अधिक 67 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर और 51 बसें हरियाणा रूट पर संचालित की जा रही हैं.

4

4/7

बिहार-दिल्ली रूट: किराया और सब्सिडी
दरभंगा-दिल्ली: एसी सीटर 1,190 रुपये (वास्तविक 1,842 रुपये, सब्सिडी 652 रुपये), एसी स्लीपर 1,796 रुपये (वास्तविक 2,754 रुपये, सब्सिडी 958 रुपये)
किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर 1,494 रुपये, एसी स्लीपर 2,255 रुपये
गया-दिल्ली: एसी सीटर 1,158 रुपये (सब्सिडी 635 रुपये), एसी स्लीपर 1,747 रुपये (सब्सिडी 923 रुपये)
सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर 1,183 रुपये, एसी स्लीपर 1,785 रुपये 
शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर 1,170 रुपये, एसी स्लीपर 1,766 रुपये
सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर 1,345 रुपये, एसी स्लीपर 2,030 रुपये
सिवान-दिल्ली: एसी सीटर 1,007 रुपये, एसी स्लीपर 1,520 रुपये
मुजफ्फरपुर-दिल्ली: एसी सीटर 1,121 रुपये, एसी स्लीपर 1,692 रुपये
पटना-दिल्ली: एसी सीटर 1,254 रुपये (सब्सिडी 619 रुपये), एसी स्लीपर 1,893 रुपये (सब्सिडी 919 रुपये)

5

5/7

बसों का समय
पटना से बसें गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे रवाना होंगी.
गया से शाम 7:30 बजे और मुजफ्फरपुर से सुबह 11:20 बजे प्रस्थान होगा.
दिल्ली से दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच बसें चलेंगी.

6

6/7

बिहार-हरियाणा रूट और किराया
पूर्णिया-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,400 रुपये, एसी स्लीपर 2,112 रुपये
पटना-अंबाला: एसी सीटर 1,334 रुपये, एसी स्लीपर 2,013 रुपये
पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,093 रुपये, एसी स्लीपर 1,649 रुपये
गया-अंबाला: एसी सीटर 1,294 रुपये, एसी स्लीपर 1,953 रुपये
गया-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,207 रुपये, एसी स्लीपर 1,822 रुपये
अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,356 रुपये, एसी स्लीपर 2,046 रुपये
मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर 1,434 रुपये
मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,223 रुपये, एसी स्लीपर 1,845 रुपये
लउखा-अंबाला: एसी सीटर 1,207 रुपये, एसी स्लीपर 2,109 रुपये
मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 707 रुपये है, जिस पर 269 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है.

7

7/7

टिकट बुकिंग कैसे करें?
यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफलाइन और ऑन-स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की व्यवस्था की गई है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp