VIROSH Wedding: शादी के ऐलान के बाद उदयपुर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, लुक देख फैंस हो गए दंग
VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने परिवारों के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां 24 से 26 फरवरी तक उनकी निजी शादी समारोह आयोजित होगा. आईटीसी ममेंटोस में होने वाली इस शादी को कपल ने फैंस के दिए नाम पर 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है.

1/8
राजस्थान की खूबसूरत झीलों के शहर उदयपुर में इन दिनों जश्न का माहौल है. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के लिए यहां पहुंच चुके हैं. दोनों के परिवार भी उदयपुर पहुंच गए हैं और शादी की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं.

2/8
रश्मिका की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. वह कोट-पैंट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर खिली मुस्कान. उनकी खुशी साफ झलक रही थी. फैंस इस लुक को देखकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

3/8
वहीं विजय देवरकोंडा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह उदयपुर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. मूंछों में रौब, आंखों पर काला चश्मा और फैंस को सिर झुकाकर अभिवादन करते हुए उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ भी नजर आई.

4/8
शादी का कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक चलेगा. तीन दिन तक चलने वाले इस खास आयोजन में सीमित मेहमानों को बुलाया गया है. खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड या साउथ की बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल नहीं होंगी, लेकिन तेलंगाना के कुछ नेता और कुछ फिल्म डायरेक्टर समारोह में शिरकत कर सकते हैं.

5/8
यह शाही लेकिन निजी शादी उदयपुर के मशहूर होटल ITC Mementos Udaipur में होगी. इस जगह को खास तौर पर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर चुना गया है. मेहमानों की संख्या करीब 100 बताई जा रही है, जबकि कपल और उनके करीब 50 मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से यहां पहुंचे हैं.

6/8
इस शादी को एक खास नाम दिया गया है द वेडिंग ऑफ VIROSH. यह नाम फैंस ने कई साल पहले विजय और रश्मिका के नामों को जोड़कर बनाया था. विजय और रश्मिका से बना ‘VIROSH’ अब उनकी शादी की पहचान बन चुका है.

7/8
दोनों सितारों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश शेयर कर फैंस का आभार जताया. उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने कुछ भी प्लान नहीं किया था, तब भी फैंस उनके साथ थे और प्यार से उन्हें ‘VIROSH’ नाम दिया.

8/8
इसी सम्मान में उन्होंने अपनी शादी को यही नाम दिया. उदयपुर की वादियों में होने वाली यह शादी अब फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं लग रही.











