Jio का मास्टरस्ट्रोक, एक प्लान में चलाएं 4 सिम, पूरे परिवार की होगी मौज!

social share
google news
1

1/7

अगर आप अपने परिवार के मोबाइल बिल को कम करना चाहते हैं तो रिलायंस जियो का फैमिली पोस्टपेड प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जियो के पोर्टफोलियो में 449 रुपये का एक खास प्लान मौजूद है, जिसमें 'एड-ऑन' सुविधा के जरिए कुल 4 सिम कार्ड चलाए जा सकते हैं.

2

2/7

कैसे काम करता है यह प्लान?
जियो के इस 449 रुपये वाले प्लान में शुरुआत में एक प्राइमरी सिम मिलती है. अगर आप इसमें परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं, तो आपको प्रति सिम 150 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. आप इस प्लान में अधिकतम 3 और सिम जोड़ सकते हैं.

3

3/7

क्या मिलते हैं फायदे?
इस प्लान में यूजर्स को 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इसमें नेशनल रोमिंग भी शामिल है. यानी देशभर में कॉलिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.

4

4/7

एड-ऑन सिम की सुविधा
449 रुपये के बेस प्लान में एक सिम मिलती है. अगर यूजर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ना चाहता है, तो वह एड-ऑन सिम ले सकता है. हर एड-ऑन सिम के लिए 150 रुपये प्रति महीने अतिरिक्त देने होंगे.

5

5/7

4 सिम लेने पर कितना आएगा बिल?
अगर यूजर तीन एड-ऑन सिम जोड़ता है, तो 150 रुपये प्रति सिम के हिसाब से कुल 450 रुपये अतिरिक्त जुड़ेंगे. इस तरह बेस प्लान 449 रुपये और  3 एड-ऑन सिम का चार्ड 450 रुपये. ऐसे में कुल मंथली बिल लगभग 1000 रुपये बनता है. यानि चार सिम पर प्रति सिम खर्च करीब 250 रुपये के आसपास पड़ेगा.

6

6/7

किन लोगों के लिए फायदेमंद?
यह प्लान उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है जो एक ही बिल में कई कनेक्शन रखना चाहते हैं. इससे अलग-अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती और खर्च भी नियंत्रित रहता है.

7

7/7

टेलीकॉम बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच यह प्लान मिडिल क्लास परिवारों के लिए किफायती विकल्प बन सकता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp