23 फरवरी से भाग्य पलटेगा, मंगल गोचर और पंचग्रही योग से 3 राशियों के जीवन में होंगे चौंकाने वाले बदलाव

social share
google news
1

1/7

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल 23 फरवरी 2026 को सुबह 11:57 बजे अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे और 2 अप्रैल 2026 तक यहीं रहेंगे. कुंभ में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी के कारण मंगल का यह गोचर दुर्लभ पंचग्रही योग बनाएगा. साथ ही मिथुन में स्थित गुरु बृहस्पति इन ग्रहों पर नौवीं दृष्टि डालेंगे. इस प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ और जीवन में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर है. ऐसे में जानिए किन राशियों पर इसका सबसे ज्यादा असर  पड़ेगा...

2

2/7

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर 11वें भाव में होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये लाभ का स्थान है. ऐसे में इन राशि के जतकों को आपकी सैलरी में बढ़ोतरी के योग हैं. साथ ही इन्हें अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. वही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है. अगर आप नया घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय सबसे बेहतरीन और लाभकारी साबित होने वाला है.

3

3/7

उधर रियल एस्टेट और इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों के लिए भी ये समय चांदी काटने जैसा होगा. आपके दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और आप यादगार पल बिताएंगे. बस अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखें बाकी सब बढ़िया रहेगा. मंगल की ऊर्जा आपको हर फील्ड में लीडर की तरह आगे रखेगी.

4

4/7

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल 9वें भाव में आएंगे जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है. आपकी सोई हुई किस्मत अब जागने वाली है. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जो बहुत फलदायी होंगे. जो छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनका सपना पूरा होगा. आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी और आप हर चुनौती जीत लेंगे.
 

5

5/7

इस राशि के जातकों के बिजनेस में बड़ा निवेश आ सकता है जिससे काम का विस्तार होगा. इस दौरान आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा और आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत शानदार रहेगा. आर्थिक रूप से आप खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करेंगे. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है.

6

6/7

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के कुंडली के 7वें भाव में मंगल का गोचर होगा. शादीशुदा जिंदगी में रोमांस बढ़ेगा लेकिन आपको अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखना होगा. साझेदारी में किया गया बिजनेस आपको तगड़ा मुनाफा दे सकता है. नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए यह सबसे सटीक समय है. करियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जो आपके भविष्य को संवारेंगे.

7

7/7

स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. ऑफिस में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में भी इजाफा होगा. मंगल का यह गोचर आपको समाज में एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में स्थापित कर देगा.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp