लॉन्च हो गया है Jio का सबसे सस्ता प्लान, इतने कम रुपये में मिलेगा 35 हजार वाला प्रीमियम बेनिफिट

social share
google news
1.

1/8

टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचाने के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर अपना तुरुप का इक्का चल दिया है. कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के अपने 'वैल्यू रिचार्ज' पोर्टफोलियो में एक नया प्लान चुपचाप शामिल कर दिया है. 365 रुपये की कीमत वाले इस रिचार्ज को लेकर बाजार में चर्चा इसलिए तेज है क्योंकि इसमें मिलने वाले फायदे इसकी कीमत से कई गुना ज्यादा हैं.
 

2.

2/8

जियो का यह रिचार्ज मुख्य रूप से उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग का परफेक्ट बैलेंस चाहते हैं. इस प्लान की बारीकियां कुछ इस तरह हैं. 
 

3.

3/8

वैलिडिटी और कॉलिंग: यह प्लान पूरे 30 दिनों की फुर्सत देता है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं.

डेटा और मैसेज: इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए इसमें 25GB डेटा का कोटा दिया गया है. साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी.
 

4.

4/8

टॉकटाइम बोनस: दिलचस्प बात यह है कि इस रिचार्ज में 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी बैलेंस के तौर पर मिलता है.
असली सरप्राइज: 35,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा!

5.

5/8

जियो ने इस प्लान को 'वैल्यू लिस्ट' में क्यों डाला, इसका अंदाजा इसके साथ मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स को देखकर लगाया जा सकता है. 
 

6.

6/8

JioHotstar और AI का कॉम्बो: स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी 3 महीने के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी एक्सेस मुफ्त दे रही है, जिसे आप दो अलग-अलग डिवाइसेस पर चला सकते हैं. साथ ही JioAI Cloud के जरिए आपको अपनी यादें सहेजने के लिए 50GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. 
 

6.

7/8

सबसे बड़ा धमाका है Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन. कंपनी इस प्लान के साथ करीब 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini प्रीमियम प्लान ग्राहकों को बिल्कुल फ्री दे रही है. हालांकि, इसके लिए एक छोटी सी शर्त है इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और इसे मैनुअली एक्टिवेट करना होगा.
 

7.

8/8

देखा जाए तो 30 दिन के लिए 365 रुपये का रिचार्ज पहली नजर में बहुत सस्ता नहीं लगता, लेकिन जब आप इसके साथ मिलने वाले भारी-भरकम 'एडिशनल बेनिफिट्स' को जोड़ते हैं, तो यह एक प्रीमियम डील बन जाती है. यह प्लान उन टेक-प्रेमी लोगों के लिए बेस्ट है जो डेटा के साथ-साथ लेटेस्ट एआई (AI) टूल्स और एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp