बिहार से छत से दिख रहा है माउंट एवरेस्ट! दूर दूर से दीदार के लिए पहुंच रहे लाेग, PHOTOS में देखें अद्भुत नजारा

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

बिहार के लोगों को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट देखने के लिए अब नेपाल जाने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि मधुबनी जिले के जयनगर से भी इस अद्भुत दृश्य का दीदार किया जा सकता है. नेपाल सीमा से लगा होने के कारण ये शहर हिमालयन रेंज के करीब है.

2

2/6

बता दें कि माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है. जयनगर नेपाल सीमा से सटा है और कमला नदी के तट पर स्थित है. इसी भौगोलिक निकटता के कारण साफ मौसम में यहां से एवरेस्ट की चोटियां क्लियर दिखाई देती हैं.

3

3/6

ये दृश्य देखने के लिए  मौसम का साफ होना पहली बेहद जरुरी है. कोहरे, प्रदूषण या बादलों के कारण ये नजारा धुंधला हो जाता है. इसीलिए प्रदूषण से दूर स्वच्छ वायुमंडल में ही ये नजार एक दा क्लियर देखा जा सकता है.

4

4/6

एवरेस्ट देखने का सबसे बेहर समय वसंत पंचमी से होली/रामनवमी तक और आश्विन की शुरुआत से दुर्गापूजा से कार्तिक पूर्णिमा तक है. कुल मिलाकर कहें तो ये शरद और वसंत ऋतुओं में अधिक साफ दिखता है. इस दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ऊंची इमारतों या कमला नदी पर बने बांध से इसे देखा जा सकता है.

5

5/6

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिमालय की चोटियां इतनी दूर से दिखी हों. इससे पहले मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण कम होने की वजह से सीतामढ़ी जिले के सिंहवाहिनी गांव से भी लोगों ने हिमालय और एवरेस्ट को देखा था. जयनगर नेपाल की एकमात्र रेलवे लाइन का शुरुआती स्टेशन भी है.

6

6/6

सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जब सूरज की किरणें एवरेस्ट की चोटियों पर पड़ती हैं तो  इस दौरान हिमालय सोने-चांदी की तरह चमकता हुआ  दिखाई देता है. अब इस नजारें को देखने दूर दूर से लोग जयनगर  पहुंच रहे हैं.

 

 

फोटो : डॉक्टर त्रिपुरारि प्रसाद, गिरधारी सराफ और पीयूष कुमार