बिहार: रेलवे गुमटी बंद कर गहरी नींद में सोए गार्ड साहब, जगाने में जनता के छूटे पसीने, वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: बिहार के बेतिया से रेलवे की बड़ी लापरवाही का वीडियो सामने आया है, जहां एक रेलवे गार्ड ड्यूटी के दौरान गुमटी का फाटक बंद कर गहरी नींद में सो गया. ट्रेन गुजर जाने के काफी देर बाद भी फाटक नहीं खुला, जिससे सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा. लोगों ने दरवाजा पीटकर और चिल्लाकर गार्ड को जगाने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Bihar Viral Video
बिहार वायरल वीडियो
google news

बिहार के बेतिया से रेलवे की बड़ी लापरवाही का एक दिलचस्प लेकिन परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक रेलवे गार्ड ड्यूटी के दौरान गुमटी का फाटक बंद कर ऐसी गहरी नींद में सोए कि बाहर सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. ट्रेन गुजर जाने के घंटों बाद भी जब फाटक नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों को खुद ही गार्ड साहब के लिए अलार्म बनना पड़ा. आइए विस्तार से जानते है इस पूरे मामले को.