Bihar Tak Exclusive:'खान सर राजनीति में आएंगे, बस सही समय का इंतजार है', मनीष कश्यप ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Manish Kashyap Interview: बिहार तक के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भाजपा नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने खान सर को लेकर बड़ा दावा किया है. मनीष कश्यप का कहना है कि खान सर राजनीति में जरूर आएंगे और सही समय का इंतजार कर रहे हैं. इंटरव्यू में मनीष कश्यप ने पवन सिंह और भाजपा के रिश्तों पर भी खुलकर बात की. जानिए मनीष कश्यप ने क्या-कुछ कहा है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir politics
मनीष कश्यप ने खान सर की राजनीति में एंट्री को लेकर दिया बड़ा बयान
Google CTA

बिहार की राजनीति में इन दिनों कयासों का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा नेता और चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शिक्षा जगत के बड़े नाम खान सर को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. मनीष कश्यप का कहना है कि खान सर आज नहीं तो कल सक्रिय राजनीति में कदम जरूर रखेंगे, बस वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं बिहार तक से खास बातचीत में मनीष कश्यप ने क्या-कुछ कहा है.