भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बंद कमरे में जीतन राम मांझी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

Bihar Election 2025: बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने जीतन राम मांझी से बंद कमरे में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग पर हुई अहम चर्चा. सूत्रों के मुताबिक, NDA में बहुत जल्द सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है.

ADVERTISEMENT

Bihar election 2025 seat sharing
जीतन राम मांझी के साथ धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और सम्राट चौधरी.
Google CTA

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है. हर एक पार्टी अपना वोट बैंक साधने में लगा हुआ है लेकिन अभी तक एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का कोई फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आया है. हालांकि सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति मजबूत करने को लेकर बीजेपी बीते कल यानी 4 अक्टूबर से बैठक कर रही हैं . इसी बीच आज बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े HAM पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के घर पहुंचे और उनसे बंद कमरे में मुलाकात की.