चुनाव से पहले CM नीतीश ने खोला खजाना, कर्मचारियों का DA बढ़ा, वकीलों को 5000 रुपए का तोहफा!

Bihar Cabinet Decisions: शुक्रवार को बिहार कैबिनेट ने कुल 129 फैसलों पर मुहर लगी है. इनमें सरकारी कर्मियों का DA 3% (55% से 58%) बढ़ाया गया. नए वकीलों को 5,000 रुपए मासिक स्टाइपेंड मिलेगा. फिल्म एंड ड्रामा इंस्टीट्यूट और पटना में 5 सितारा होटल बनाने को भी मंजूरी मिली है

ADVERTISEMENT

nitish kumar
nitish kumar
Google CTA

Bihar Cabinet Decisions: बिहार में चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 129 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगी. इनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, वकीलों के लिए स्टाइपेंड, पटना में फाइव स्टार होटल और गया में मंदिर कॉरिडोर जैसे कई बड़े निर्णय शामिल हैं. इन फैसलों को आगामी बिहार चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स, छात्रों और वकीलों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है.