Bihar Weather Update: बिहार के 10 जिलों में रेड, 5 में ऑरेंज और 23 में यलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का दौर 8 अक्टूबर तक रहेगा जारी

Bihar Weather Update: बिहार में भारी बारिश का दौर जारी है. 10 जिलों में रेड अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी. जानें किन जिलों में होगी तेज बारिश और कब तक रहेगा खराब मौसम

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में अचानक बदले मौसम ने प्रदेश वासियों के जन-जीवन को एक बार फिर अस्त-व्यस्त कर दिया है. बीते कल हुई बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया और कई जगह तो रास्ते पर पेड़ तक गिर गया. मानसून के दोबारा एक्टिव होने के बाद पिछले 3 दिनों से राज्य में लगातार हो रही बारिश ने अक्टूबर के महीने में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए है. बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली ने अब तक 5 लोगों की जान भी ले ली है. आज भी मौसम का मिजाज खराब दिखाई दे रहा है और पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है.