तेज प्रताप यादव ने बिहार में चुनावी सौगात पर कसा तंज, कहा- चुनाव खत्म होते ही सब कुछ भूल जाते हैं

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार में नेताओं के बीच आपसी आरोपबाजी और चुनावी प्रलोभन पर तीखा हमला किया है. इसके साथ ही उन्होंने छात्रवृत्ति और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा.

ADVERTISEMENT

tej pratap yadav
tej pratap yadav
google news

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार के राजनीतिक पर अपनी राय रखी. इस तेज प्रताप यादव ने अपने संगठन के विस्तार के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनका पूरे बिहार में दौरा चल रहा है. इसका मकसद संगठन को मजबूत करना है. उन्होंने कहा, "हम संगठन मजबूत करने के लिए प्रदेश के दौरे पर निकले हैं. लोगों के बीच में जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट किए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. इसमें उन्हें भगवान राम की तरह बताया गया है था. पोस्ट में कहा गया है कि तेज प्रताप को कभी भी गद्दी की लालसा नहीं रही और उन्होंने भाई के कारण गद्दी का त्याग कर दिया है. इस पर तेज प्रताप ने कहा कि यह पोस्ट उनके समर्थकों द्वारा किया गया है. उन्होंने कहा कि लोग अपने मन के विचार जनता के बीच में रखते हैं और इस पर वह कुछ नहीं कह सकते.