पटना में RJD सुप्रीमो लालू यादव के घर में घुसे सैकड़ों लोग, बोले 'चोर विधायक नहीं चाहिए'
मखदुमपुर के सैकड़ों लोग शनिवार को लालू-राबड़ी के आवास में पहुंच गए. यहां घर के परिसर में घुसकर लोगों ने सतीश कुमार के खिलाफ विरोध जताया. लागों की मांग थी कि आगामी चुनाव में उन्हें टिकट न दिया जाए.
ADVERTISEMENT

लालू-राबड़ी आवास पर भयंकर हंगामा
बिहार के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सतीश कुमार के खिलाफ शनिवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. आक्रोशित लोगों की भीड़ अचानक पटना में लालू-राबड़ी के सरकारी आवास में घुस गई और यहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी कर रहे लाेग विधायक को आगामी चुनाव में दोबारा टिकट न देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान भीड़ ने "चोर विधायक नहीं चाहिए, सतीश कुमार को हराना है" जैसे नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया.