जन सुराज के 51 उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, इस सीट से लड़ेंगे ये दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट

Jan Suraj First Candidate List: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 00 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. पढ़े-लिखे युवाओं और नए चेहरों को मिला मौका.

ADVERTISEMENT

Jan Suraj First Candidate List
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने जारी की अपनी पहली उम्मीदवारों कि लिस्ट
Google CTA

बिहार में चुनावी रण का बिगुल बजने के बाद सबकी निगाहें सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के लिस्ट पर टिकी हुई है. इसी बीच राजनीतिक रणनीतिकार से खुद राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 51 उम्मीदवारों का नाम है. जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना के शेखपुरा हाउस में उम्मीदवारों (कैंडिडेट्स) की घोषणा की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे.