Bihar Election: मुकेश सहनी ने हार के बाद NDA पर साधा निशाना, बोले-'...10,000 में बिहार सरकार मिलती है'
बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के बीच वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. सहनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के बीच माता-बहनों के खातों में 10,000 रुपए भेजे और इसलिए उन्हें उनका समर्थन मिला है. उन्होंने साफ कहा कि, 10,000 में बिहार सरकार मिलती है.
ADVERTISEMENT

मुकेश सहनी ने दिया बड़ा बयान
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत ने सबको चौंकन्ना कर दिया है. एनडीए की शानदार जीत के बाद से ही विपक्ष अलग-अलग तरीके से हमला बोल रहा है. विपक्ष के नेता आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने महिलाओं के खातों में चुनाव के दौरान भी पैसे भेजें और इसी के दम पर एनडीए की जीत हुई है. इसी कड़ी में महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, '10000 में बिहार सरकार मिलती है.' उनके इस बयान ने फिर एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.