भाजपा नेता आर.के. सिंह ने बिहार सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अदानी ग्रुप को 50,000 करोड़ का फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

RK Singh Statement: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बिहार सरकार और अदानी ग्रुप के बीच हुए पावर प्लांट डील को लेकर ₹50,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने भागलपुर के पीरपैंती में अदानी समूह के साथ 25 साल का ऐसा समझौता किया है, जिससे जनता पर भारी बोझ पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

आरके सिंह ने लगाया पावर प्लांट के करार में अनियमितता के आरोप
आरके सिंह ने लगाया पावर प्लांट के करार में अनियमितता के आरोप (Photo: ITG)
google news

RK Singh Statement: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बिहार सरकार को घेरा है. आर. के. सिंह ने बिहार सरकार द्वारा भागलपुर के पीरपैंती में अदानी समूह के साथ पावर प्लांट स्थापित करने के लिए हुए डील को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने अदानी ग्रुप के साथ जो 25 साल का एग्रीमेंट किया है उसके जरिए ग्रुप को तकरीबन ₹50000 करोड़ का फायदा पहुंचेगा. आर.के. सिंह ने इस पूरे मामले को बहुत बड़ा घोटाला बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.