उधारी के पैसों से 11 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले कोटपुतली के अमित ने पेश की दोस्ती की मिसाल, यकीन करना मुश्किल
राजस्थान के कोटपुतली के सब्जी विक्रेता अमित सेहरा ने दोस्त से उधार लेकर लॉटरी टिकट खरीदा और पंजाब स्टेट दिवाली बंपर में 11 करोड़ रुपये जीत लिए. पैसे लेने तक उन्हें उधार लेना पड़ा. अब दोस्ती के लिए उन्होंने मिशाल पेश की है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan lottery winner
किस्मत का पहिया कब और किसके लिए पलट जाए, कोई नहीं कह सकता. राजस्थान के कोटपुतली के एक छोटे से गांव के रहने वाले एक साधारण सब्ज़ी विक्रेता अमित सेहरा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पंजाब की लॉटरी में 11 करोड़ रुपये का बंपर जैकपॉट जीतकर अमित सेहरा की रातों-रात जिंदगी बदल गई.