बिहार में किसकी बनेगी सरकार CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े
CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा 2025 में एनडीए को 243 सीटों में 130 से लेकर 138 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, महागठबंधन (MFB) को इसमें 100 से 108 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. हांलाकि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, इस दिन वास्तविक एग्जिट पोल के अनुमान से उलट हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Exit Poll 2025
Bihar Exit Poll: बिहार में विधानसभा के चुनाव में 243 सीट पर वोटिंग समाप्त हाे चुकी है. इस बार प्रदेश में दो फेज में चुनाव हुए थे. इनमें पहले फेज में 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोट डाले गए थे और दूसरे फेज की 20 जिलों के 122 सीटों में वोट डाले गए हैं. पहले फेज में रिकॉर्ड तोड़ यानी 65.08 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. वहीं दूसरे फेज में शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग दर्ज की गई. इस बीच अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी है. लेकिन इससे पहले कई एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. इसी बीच अब CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं. इस एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए गठबंधन जीत हासिल करता हुआ दिख रहा है.