Bihar Election 2025 Prediction: लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का क्या होगा? जानें बिहार तक के पत्रकारों का अनुमान

Lakhisarai Seat Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लखीसराय सीट एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के अमरेश कुमार और जन सुराज के सूरज कुमार ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है. जानें बिहार तक के रिपोर्टर्स का अनुमान.

ADVERTISEMENT

Lakhisarai Assembly Seat Prediction
Lakhisarai Assembly Seat Prediction
google news

Lakhisarai Seat Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दोनों फेज की वोटिंग हो गई है. 243 सीटों में एक सीट लखीसराय का है, जो कि चुनाव में हॉट सीट बना हुआ है. इसके पीछे की वजह है बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा. बीजेपी ने लखीसराय से 4 बार के विधायक और मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. चुनावी मैदान में उनके सामने कांग्रेस के अमरेश कुमार और जन सुराज के सूरज कुमार है. लखीसराय सीट पर चुनाव में इस बार काफी क्लोज फाइट दिखी और अब नतीजा फंसता हुआ नजर आ रहा है.