बिहार के 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, नदियों के बढ़ते जलस्तर से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
Bihar Flood News: बिहार में मानसून एक्टिव, नदियों का जलस्तर बढ़ा. 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लाखों लोग बाढ़ की चपेट में. धान की फसल को भारी नुकसान.
ADVERTISEMENT

Bihar Flood Alert(सांकेतिक तस्वीर)
बिहार में मानसून एक्टिव होने के बाद एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 3-4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पटना से सटे इलाकों में नदियां उफान पर है. इससे 1600 एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं चार पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव में पानी घुसने से लोगों का आना-जाना बिल्कुल से बंद हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज के लिए 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.