बिहार चुनाव: जमुई के सिकंदरा और चकाई सीटों पर चिराग पासवान ने किया दावा, जानें क्या है इसका पूरा समीकरण

Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने जमुई की सिकंदरा और चकाई सीटों पर दावा ठोका. जानें इससे क्यों बढ़ सकती है नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी की टेंशन.

ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव 2025 में सिकंदरा और चकाई सीट पर चिराग पासवान का दावा
बिहार चुनाव 2025 में सिकंदरा और चकाई सीट पर चिराग पासवान का दावा
google news

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग का पेच पूरी तरह से फंसा हुआ नजर आ रहा है. एनडीए और महागठबंधन दोनों इस पर मंथन कर रहें हैं लेकिन इसका कोई सटीक फॉर्मूला अभी तक तैयार नहीं हुआ है. इस बीच एक नाम जो खूब चर्चा में है वो है चिराग पासवान का.