बिहार: नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर हमला, जान बचाकर भागे नेता, देखें वीडियो
Bihar Minister Attack: बिहार के नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू विधायक प्रेम मुखिया पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी घायल, पुलिस जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर हमला
बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां हादसे में 9 लोग मारे जाने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ है. हमला होने के बाद मंत्री जी और विधायक जी जैसे-तैसे करके 1 किमी तक भागे और फिर अपना जान बचाकर वहां से निकल गए. हालांकि इस हमले में मंत्री जी का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया है.