'रशियन' बोलकर किया ट्रोल, 6000 की लगाई बोली; वायरल बिहारी गर्ल ने बयां किया अपना दर्द
रांची में लिट्टी-चिकन की दुकान से वायरल हुई बिहार की रोजी नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर 'रशियन' बोलकर की जा रही गंदी ट्रोलिंग और अभद्र टिप्पणियों के कारण अपनी दुकान बंद कर दी है.
ADVERTISEMENT

बिहार की रशियन गर्ल हुई वायरल
सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होना कभी-कभी वरदान की जगह अभिशाप बन जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ बिहार की रहने वाली रोजी नेहा सिंह के साथ. रांची में अपनी लिट्टी-चिकन की दुकान से चर्चा में आई रोजी को उनके लुक्स और बालों के रंग की वजह से 'रशियन' कहकर ट्रोल किया गया. इतना ही नहीं, उन्हें सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भद्दे कमेंट्स और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.