तेजस्वी के मंच से PM मोदी की मां को गाली देने का दावा, हमलावर हुई बीजेपी, RJD ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर आरजेडी की एक रैली में कथित तौर पर गाली दिए जाने का मामला गरमा गया है. गिरिराज सिंह, सम्राट चौधरी और अन्य भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है, जबकि आरजेडी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.
ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. RJD नेता तेजस्वी यादव की एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कथित तौर पर गाली दिए जाने का मामला सामने आया है. अब यह मामला तूल पकड़ रहा है.
