हो रहा था सिंदूरदान... तभी मंडप में घुसी पुलिस और दूल्हा-दुल्हन को उठा ले गई, जानें क्या है पूरा मामला

सिंदूरदान के दौरान भागलपुर में मंडप में पुलिस घुस गई और दूल्हा-दुल्हन को उठाकर थाने ले गई. दरअसल, डायल 112 पर जबरन शादी की झूठी सूचना दी गई थी, बाद में सच्चाई सामने आने पर मंदिर में फिर से शादी कराई गई.

ADVERTISEMENT

Bihar Bhagalpur News
Bihar Bhagalpur News
Google CTA

बिहार के भागलपुर में शादी का मंडप सजा हुआ था, दूल्हा कौशल कुमार और दुल्हन लक्ष्मी कुमारी शादी के पवित्र बंधन में बंधने को तैयार बैठे थे. रस्में चल रही थीं, सिंदूरदान की तैयारी हो रही थी, तभी अचानक वहां पहुंच गई पुलिस. माहौल खुशी से भरा हुआ था, लेकिन देखते ही देखते सबकुछ बदल गया.