Bihar election 2025 DB survey: दरभंगा की अलीनगर सीट पर सिंगर मैथिली ठाकुर का क्या है हाल?
Maithili Thakur Ali Nagar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अलीनगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. बीजेपी की मैथिली ठाकुर, आरजेडी के विनोद मिश्रा और जन सुराज के विप्लव चौधरी आमने-सामने हैं. इस बीच अब दैनिक भास्कर ने इस सीट पर एक सर्वे किया है.
ADVERTISEMENT

Maithili Thakur
Maithili Thakur Ali Nagar Chunav: बिहार में 6 नवंबर को फर्स्ट फेज के चुनाव के तहत 121 सीटों पर वोटिंग हाेनी है. इन्हीं में से एक अलीनगर विधानसभा सीट है. बीजेपी ने यहां से सिंगर मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है, जिसके बाद यह सीट सुर्खियों में आ गई है और हॉट सीट बन गई है. वहीं, आरजेडी ने अपने पुराने उम्मीदवार विनोद मिश्रा पर भरोसा जताया है, जबकि जन सुराज पार्टी ने विप्लव चौधरी को मैदान में उतारा है. इसी बीच, इस सीट को लेकर दैनिक भास्कर (DB) ने एक सर्वे जारी किया है, जिसमें संभावना जताई गई है कि इस सीट पर कौन बाजी मार सकता है.