Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ने लगा पारा, 22 फरवरी को इन जिलों में दिखेगा कड़ाके की धूप का असर, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Weather Update 22 February: बिहार में आज 22 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड की विदाई हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिससे दिन के समय धूप का असर तेज रहेगा.

Bihar Weather Update 22 February: बिहार में ठंड लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 22 फरवरी को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है .
आज 22 फरवरी को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी पटना समेत गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों में आसमान साफ रहेगा. उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीवान और सारण में भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो आज के लिए राज्य के किसी भी जिले में कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
ठंड की स्थिति और तापमान का पूर्वानुमान
बिहार से अब कड़ाके की ठंड की विदाई हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है. राज्य का न्यूनतम तापमान वर्तमान में 13.5°C से 21.2°C के बीच बना हुआ है, जिसमें सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 27.6°C से 32.0°C के बीच चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन दिन में धूप काफी तीखी होगी.
यह भी पढ़ें...
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 फरवरी तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले दिनों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जैसे दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 30-32°C के आसपास रहने की संभावना है. इसी तरह, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जैसे जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे सप्ताह राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या चेतावनी की कोई स्थिति नहीं है.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय? बीजेपी के साथ हुई इस 'खास डील' का खुला गया राज!










