Bihar election 2025 DB survey: चनपटिया में जनसुराज के मनीष कश्यप का क्या है हाल? देखें सर्वे में क्या सामने आया

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में चनपटिया सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक है. यहां जन सुराज के प्रत्याशी और यूट्यूबर मनीष कश्यप मैदान में हैं. इस बीच यहां दैनिक भास्कर ने एक सर्वे कराया है. देखें इसमें कौन आगे है.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap
Manish Kashyap
google news

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार दो फेज में वोटिंग होगी. पहले फेज की वोटिंग कल यानी 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा. जिस सीट पर 11 नवंबर को चुनाव होंगे उन्हीं में से एक है चनपटिया (Chanpatiya Vidhan Sabha seat) . ये सीट भी हॉट सीटों में शामिल है. इसके पीछे की वजह है यहां से जन सुराज के कैंडिडेट और फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप. यही वजह है कि इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस बीच, अब इस सीट पर दैनिक भास्कर (DB) ने एक सर्वे किया है. इससे बताया गया है कि यहां पर कौन आगे है और किसकी जीत की संभावना बन रही है.