Bihar election 2025 DB survey: रघुनाथपुर सीट पर बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को कितना टक्कर दें पाएंगे जदयू के विकास कुमार?
Bihar election 2025 DB survey: बिहार चुनाव 2025 में रघुनाथपुर सीट पर ओसामा शहाब और जदयू उम्मीदवार विकास कुमार के बीच कड़ी टक्कर. DB सर्वे ने दिखाया दिलचस्प रुझान और जातीय समीकरण.
ADVERTISEMENT

रघुनाथपुर सीट पर ओसामा शहाब के सामने होंगे जदयू के विकास कुमार
Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को राज्य के 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. 121 सीटों में कई ऐसी सीटें है जहां पर खुद बाहुबली नेता या फिर उनके परिवार वाले चुनाव लड़ रहे है. इन्हीं सीटों में से एक सीट सीवान जिले की रघुनाथपुर है, जहां से इस बार बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनावी रण में उतरे हुए है. रघुनाथपुर सीट पहले से ही राजद के पास और उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है. इसी बीच दैनिक भास्कर ने इस सीट को लेकर एक सर्वे किया है और रुझान को बताया है.