Bihar election 2025 DB survey: तारापुर सीट पर BJP के सम्राट चौधरी या RJD के अरुण कुमार कौन किसपर भारी? जानें समीकरण
Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव में मुंगेर जिले के तारापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (BJP) और RJD उम्मीदवार अरुण कुमार साव के बीच कांटे की टक्कर. DB सर्वे ने खोला इस सीट की पूरी कहानी और बताया क्या है समीकरण.
ADVERTISEMENT

तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी और अरुण कुमार के बीच टक्कर
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मियां अपने चरम पर है. 6 नवंबर को राज्य के 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. पहले चरण के चुनाव में कई सीटें ऐसी है जिनपर सबकी निगाहें टिकी हुई है और उन्हीं में से एक है तारापुर सीट. मुंगेर जिले की तारापुर भले ही एनडीए समर्थित जदयू की सेफ सीटों में से एक है लेकिन इस चुनाव में यहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी खुद चुनाव लड़ रहे है. इसी बीच दैनिक भास्कर ने इस सीट को लेकर एक सर्वे किया है जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं.