बॉयफ्रेंड से मिलने गई मंदिर...वहीं हो गया कांड, मधेपुरा से सामने आई हैवानियत की खौफनाक कहानी
Bihar News: बिहार के मधेपुरा से सामने आई यह घटना रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर देने वाली है. शादी का झांसा देकर एक युवती को मंदिर बुलाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि रोज मिलने वाला करीबी निकला. यह मामला अब पूरे राज्य को झकझोर रहा है.
ADVERTISEMENT

Madhubani News
Madhepura Crime News: कभी-कभी सबसे खतरनाक अपराध अंधेरी गलियों में नहीं बल्कि प्यार के नाम पर जन्म लेते हैं जो अक्सर आप देखते भी होंगे और सुनते भी होंगे. ऐसी ही एक कहानी बिहार के मधेपुरा जिले से सामने आई है जहां एक लड़की का भरोसा, उसकी मासूमियत और उसके सपनों को निर्दयता से कुचल दिया गया और सब हुए हुआ उस मंदिर में जहां लोग भगवान की पूजा अर्चना के लिए जाते हैं. लेकिन इस कहानी में आरोपी ने इसी मंदिर का इस्तेमाल एक लड़की की इज्जत लूटने के लिए किया. लड़की को प्यार के नाम पर धोखा देने वाला और दोस्तों के साथ मिलकर शरीर को नोचने वाले दरिंदा कोई बाहरी नहीं था बल्कि वो शख्स था जिससे लड़की की रोज मुलाकात होती थी.