'हमें टार्चर किया जा रहा है'...पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल केस में सामने आए मृतका ने मामा, जांच एजेंसियों पर ही उठाए सवाल

NEET Student Death Patna: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का मामला लगातार नया मोड़ ले रहा है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद जांच तेज हुई, लेकिन अब मृतका के मामा ने DNA टेस्ट और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Patna Shambhu Girls Hostel Case
Patna Shambhu Girls Hostel Case
google news

Patna Shambhu Girls Hostel Case: पटना के संभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के मौत मामला लगातार गरमाता जा रहा है. मामले में हर दिन नए नए खुलासे हो रहें हैं. घटना की जांच अब CID कर रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद अब जांच एजेंसियां दोषियों को पकड़ने के लिए DNA टेस्ट का फैसला लिया है. इस बीच अब मामले में मृतका के मामा सामने आए हैं. उन्होंने मामले में जांच कर रही एजेंसियों पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग जो लोग मदद के लिए आगे आए थे उन्हें भी डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कई और गंभीर आरोप लगाए हैं.