लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बनकर पप्पू यादव को धमकी देने वाला कर चुका है कई सांसदों के यहां काम

पूर्णिया एसपी ने बताया कि महेश पांडेय का किसी गिरोह से कुछ लेना देना नहीं है. वह पहले भी बड़े नेताओ के यहां काम कर चुका है. जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से महेश को मिली तो उसने अपने यूएई में रहने वाली साली के सिम कार्ड से फोन किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आरोपी पप्पू यादव से जुड़े कई लोगों के कॉन्टैक्ट में था.

point

आरोपी आर्मी और एम्स के कैंटिन में कर चुका है काम.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने अपना गुनाह काबूल कर लिया है. आरोपी ने धमकी के लिए जिस मोबाइल और सिम का प्रयोग किया गया था उसे भी कब्जे में ले लिया गया है.