प्रशांत किशोर ने जन सुराज को बताया वोट कटवा पार्टी, बोले- पूरी बहुमत नहीं आई तो फिर से काम करेंगे

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने जन सुराज को वोट कटवा पार्टी बताया, कहा- बहुमत नहीं मिला तो फिर से जनता के बीच करेंगे काम.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor Jan Suraj vote katwa party statement
प्रशांत किशोर ने जनसुराज को बताया वोट कटवा पार्टी
google news

बिहार में आगामी चुनाव से पहले एक नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह कोई और नहीं जन सुराज के संस्थापक और सूत्रधार प्रशांत किशोर है. राजनीतिक रणनीतिकार से खुद राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार तक बैठक के मंच से मौजूदा सरकार और विपक्ष पर जमकर तंज कसा. प्रशांत किशोर ने तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर के कई सवालों का जवाब दिया. साथ ही प्रशांत किशोर ने खुद की पार्टी जन सुराज को वोट कटवा पार्टी बता दिया. आइए विस्तार से जानते है प्रशांत किशोर ने चुनाव, राजद और वोट अधिकार यात्रा पर क्या कुछ कहा.